राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शाही अंदाज़ में 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल

Voice Of News 24 

07 Apr 2024 00:33 M

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 183 रन बनाए. सके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 19.1 ओवर में लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया. कप्तान संजू सैमन ने 69 रनों का योगदान दिया, जबकि बटलर ने 100 रनों की जीताऊ पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स का शानदार फॉर्म को जारी है. अपने घरेलू मैदान जयपुर में खेले गए मैच में मेहमान टीम बनकर आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 113 रन की नाबाद पारी खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का 8वां शतक लगाया. उनके अलावा कप्तान फैफ डु प्लेसिस ने भी 44 रन का योगदान दिया. दूसरी ओर RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हालांकि शून्य के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन जोस बटलर की शतकीय और संजू सैमसन की 42 गेंद में 69 रन की अहम पारी से राजस्थान ने एकतरफा अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धराशाई किया है.

मेजबान टीम राजस्थान के कप्तान ने टॉस जीतर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करना का न्यौता दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए. इसमें विराट कोहली का सबसे अहम योगदान रहा. कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन फाफ 43 रन के स्कोर आउट हो गए. कोहली और डुप्लेसिस के बीच 125 रनों की साझेदारी टूटने के बाद कोई बल्लेबाज ने कोहली का साथ नहीं दे सका . लेकिन इसके बावजूद भी एक छोर से क्रीज पर डटे रहे और 72 गेंदों में 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद लौटे.राजस्थान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे युजवेंद्र ने दो विकेट झटके. जबकि नांद्रे बर्गर को एक सफलता मिली.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.