Voice Of News 24
05 Apr 2024 21:17PM
महराजगंज
भारत नेपाल सीमा के तिलहवा के समीप एसएसबी और पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 15 लाख नेपाली रुपये बरामद किए । नेपाली रुपयों के संबंध में वैध कागजात न मिलने के कारण बरामद रकम पुलिस ने जब्त कर विधिक कार्यवाई में जुट गई है। नेपाली करेंसी के साथ पकड़े गए व्यक्ति का नाम बलराम है जो नौतनवा कस्बे का रहना वाला है।

पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान किया जा रहा है जिसके तहत आज चेकिंग के दौरान से 15 लाख नेपाली रुपये बरामद किया गया है और रुपया जब्त कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।













