मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन,नामांकन में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य रहे मौजूद

Voice Of News 24 

03 Apr 2024 11:57 AM

मेरठ

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए लोकप्रिय धारावाहिक रामायण मे प्रभु श्री राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने कल मंगलवार को लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मेरठ में भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के नामांकन में उपस्थित रहे. उन्होनें शुभकामना बैंक्वट हॉल में जनसभा को संबोधित किया. शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंकट हॉल में जनसभा के बाद उपमुख्यमंत्री ने अरुण गोविल के समर्थन में रोड शो भी किया.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता का भरोसा मोदी पर क़ायम है और भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और पूरे देश में 400 सीट जीतने का लक्ष्य प्राप्त करेगी. इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसौदिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल सहित स्थानीय नेता-पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.