Voice Of News 24
02 Apr 2024 00:01 AM
आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडयिम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया।
मुंबई की तरफ से कोई भी बल्लेबाज पचासा नहीं जड़ सका।मुंबई इंडियंस कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की ओर से सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजस्थान की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन-तीन विकेट झटके।
दूसरी पारी में राजस्थान की शुरुआत भी कुछ अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा. जायसवाल 6 गेंद पर 10 रन बनाकर क्वेना मफाका की गेंद पर टिम डेविड को कैच थमा बैठे. उसके बाद दूसरा विकेट कप्तान संजू सैमसन के रूप में गिरा. सैमसन ने 10 गेंद पर 12 रन बनाए. जोस बटलर का बल्ला अब तक कोई कमाल नहीं दिखा पाया है. बटलर 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. रियान पराग ने नाबाद 54 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.























