दिल्ली कैपिटल्स के सामने मजबूत राजस्थान रॉयल्स की चुनौती, दिल्ली को इस सीजन की पहली जीत की तलाश

Voice Of News 24 

28 Mar 2024 16:49 PM

आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा।जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में आज 28 मार्च को दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स से हिसाब बराबर करने भी उतरेगी। संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम ने जीत के साथ अपने आईपीएल अभियान का आगाज किया है।

वह आज अपने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्‍व में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को इस सीजन की पहली जीत की तलाश है। देखने वाली बात होगी कि क्‍या आज उनकी ये तलाश पूरी हो पाती है? इस अहम मैच से पहले जानते हैं आईपीएल में अब तक किसका पलड़ा ज्‍यादा भारी रहा है?

अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का 27 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को 13 बार जीत मिली है. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 बार बाजी मारी है. दोनों टीमों में मुकाबला 19 और 20 का रहा हे,वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 207 रन है, न्यूनतम स्कोर 60 रन है. जबकि राजस्थान रॉयल्स का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 222 रन है, न्यूनतम स्कोर 115 रन है. अब तक राजस्थान रॉयल्स 1 बार आईपीएल टाइटल अपने नाम कर चुकी है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार है

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, एनरिच नॉर्त्जे, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्सः जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.