Voice Of News 24
27 Mar 2024 20:44 PM
कोल्हुई
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई लोटन मार्ग पर लगभग 5 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पैद चल रहे युवक को रौंदा । जिले मे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है।युवक की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कोल्हुई लोटन मार्ग पर शाम 5 बजे लगभग की घटना है। तेज रफ्तार ट्रेक ने सड़क किनारे पैदल चर रहे युवक को टक्कर मार दी युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान खरहरावा गांव के महेंद्र पुत्र हंसराज 25 वर्ष के रूप मे हुई है। हादसे की सूचना के बाद परिजनों मे चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव ट्को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया जबकि ट्रक का ड्राइवर फरार है।













