बीसीसीआई ने लखनऊ के लोगो दिया होली का तोफ़ा ,लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैचों का नया शेड्यूल जारी किया

Voice Of News 24 

26 Mar 2024 13:05 PM

बीसीसीआई ने कल सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल का मैच पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है.अभी तक लखनऊ में सिर्फ आईपीएल के दो ही मैच होने का शेड्यूल बीसीसीआई की ओर से जारी किया गया था. लेकिन अब बीसीसीआई ने होली के दिन क्रिकेट प्रेमियों को अच्छी खबर देते हुए अपना नया शेड्यूल जारी किया है

लखनऊ के इकाना स्टेडियम मे 30 मार्च से आईपीएल मैचों का आगाज होगा। यह पहला मैच 30 मार्च के लखनऊ और पंजाब के बीच होगा |
7 अप्रेल को गुजरात से 12 अप्रैल को दिल्ली 19 अप्रैल को चेंनई 27 अप्रैल को राजस्थान 30 अप्रैल को मुंबई और 5 मई को कोलकाता के साथ लखनऊ का मैच खेला जाएगा

इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे IPL के 7 मैच

  • इकाना स्टेडियम में IPL मैच को लेकर शेड्यूल जारी
  • 30 मार्च को LSG और PBKS के बीच IPL मैच
  • 7 अप्रैल को LSG और GT की टीम के बीच मैच
  • 12 अप्रैल को LSG और DC के बीच आईपीएल मैच
  • 19 अप्रैल को LSG और CSK के बीच आईपीएल मैच
  • 27 अप्रैल LSG और RR,30 अप्रैल को LSG- MI में मैच

30 अप्रैल को शाम 7:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा. अंतिम आईपीएल का मैच लखनऊ में 5 मई को रखा गया है जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद, अरशद खान.