चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज ,चेन्नई सुपर किंग्स से हिसाब चुकता करने उतरेगा गुजरात

Voice Of News 24 

26 Mar 2024 10:53 AM

आईपीएल के सातवें मुकाबले में मंगलवार को एक ही मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पिछले सीजन के फाइनलिस्ट के बीच होगा जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजरें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से पिछला हिसाब चुकता करने पर टिकी होंगी। इस मैच सब कुछ बदला बदला सा रहेगा दोनों टीमों के कप्तान बदले हे देखना होगा की गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल उस हार की टिस को कैसे भुनाएंगे।आईपीएल 2023 के फाइनल में इन्हीं दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था जहां सीएसके ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला 26 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।