रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया ,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत

Voice Of News 24

26 Mar 2024 10:19 AM

आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए।पंजाब की शुरुआत इस मुकाबले में कुछ खास नहीं हुई थी। टीम को पहला झटका 17 रन के स्कोर पर लगा था।

जॉनी बेयरस्टो तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट हो गए थे। वह सिर्फ आठ रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए प्रभसिमरन सिंह जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। उन्होंने शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। मैक्सवेल ने इस साझेदारी को नौवें ओवर में तोड़ा। 23 वर्षीय बल्लेबाज 17 गेंदों में 25 रन बनाने में कामयाब हुए।

इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदारी पारी के दम पर 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए और चार विकेट से यह मैच जीत लिया।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पंजाब पांचवें स्थान पर है।

https://voiceofnews24.in/23901/?fbclid=IwAR2irrTrFUfP3KdDDHxE6WVdvfJIgu3FC1YpImWq9ZEgfFtmiPjJ6OqCaiw

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.