समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले दिया झटका, अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव :पल्लवी पटेल

Voice Of News 24 

21 Mar 2023 00:17 AM

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) अब INDIA गठबंधन से अलग अकेले चुनाव लड़ेगी.

पल्लवी पटेल की अपना दल (क) ने बुधवार को फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी अपना दल (क) की ओर से जारी चिट्ठी में लड़ेगा INDIA जीतेगा INDIA भी लिखा गया है.राम सनेही पटेल द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि अपना दल की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

कार्यकारिणी ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु INDIA गठबंधन के तहत यूपी की निम्न सीटों पर लड़ने का निर्णय किया है.इन सबके बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि अपना दल कमेरावादी के एकतरफा ऐलान से क्या होता है.

https://fb.watch/qWWvv1fv1j/

क्या इस चिट्ठी का अलायंस पर दबाव बनेगा और सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता में तेजी आएगी या परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी.

अपना दल (क) ने जिन सीटों पर दावा ठोंका है उसमें मिर्जापुर भी है, जहां से भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल अपना दल सोनेलाल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ेंगी.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.