Voice Of News 24
16 Mar 2024 17:36 PM
चुनाव आयोग ने आज शनिवार को लोकसभा चुनाव 24 का ऐलान कर दिया हैं। सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य मे 7 चरणों मे चुनाव कराया जाएगा और सारे नतीजे 4 जून को आएंगे ।

पहले चरण का नामांकन २० मार्च से शुरू होगा और 19 अप्रैल को मतदान होगा।दुसरे चरण का नामांकन 28 मार्च को शुरु होगा 26 अप्रैल को वोटिंग होगी .तीसरे चरण मे नामांकन 12 अप्रैल को और मतदान 7 मई को होगी .चौथे चरण मे 18 अप्रैल से नामांकन और 13 मई को वोटिंग होगी पांचवे चरण का नामांकन 26 अप्रैल से शुरू होगा और मतदान 20 मई को होगी ।छठें चरण का नामांकन 29 अप्रैल को शुरु होगा और वोटिंग 25 मई को होगी |अंतिम सतवें चरण का नामांकन 7 मई को शुरु होगा एक जून को मतदान होगी।सभी चरणों की गिनती एक साथ 4 जून को होगी ।













