बलरामपुर नगर पालिका:सफाई व्यवस्था दुरुस्त के लिए 25 ई रिक्शों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Voice Of News 24 

12 Mar 2024 20:27 PM

बलरामपुर

बलरामपुर नगर पालिका को स्वच्छ और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आज मंगलवार को 25 ई रिक्शा को रवाना किया गया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद प्रताप सिंह धीरू सभासदों के साथ ई रिक्शा को हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। नगर पालिक अध्यक्ष ने कहा कि शहर की छोटी छोटी गलियों में कूड़ा उठाने के दौरान काफी परेशानी आती थी । जिसके चलते ई रिक्शा के संचालन से किसी प्रकार का प्रदूषण की नहीं फैलता है।

ऐसे मे ई रिक्शा छोटी गालियों मे कुड़ा उठाने की समस्या को दूर करने के साथ ही प्रदूषण की समस्या को भी कम करेगें ।अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि 25 ई रिक्शा, कूड़ा एकत्रित करने के लिए 8000 परिवारों को 30 लीटर की डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। सड़क की सफाई के लिए सफाई करने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था कराई गई है।

सभी लोग कूड़े को सड़क पर या इधर-उधर न फेक। सफाई कर्मी के द्वारा वाहन ले जाने पर कूड़ा एकत्रित करके वहां में डाल दें। डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि साफ सफाई की जिम्मेदारी सभी की है। हम सभी को स्वयं जागरूक होना होगा तभी जिला सफाई के मामले में नंबर वन की स्थिति में होगा। नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी डीप सिंह बैस ने कहा कि सरकार स्वच्छता के प्रति काफी जागरुक है इसलिए स्वच्छता संबंधी सामग्री नगर पालिका को व्यवस्थित कर रही है इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजमणि वर्मा, अध्यक्ष सहयोगी शुभेंद्र मिश्रा गौरव, सभासद नंदलाल तिवारी, संदीप मिश्रा, आनंद गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि मनीष तिवारी,अक्षय शुक्ला, लिपिक अरविंद सिंह शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.