Voice Of News 24
12 Mar 2024 18:29 PM
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बीते दिन दिल दहला देने वाली एक बड़े सड़क हादसे में कई लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है.ये हादसा गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास की है जहां यात्रियों से भरी बस के ऊपर हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई.
इस मामले में यूपी के उर्जा मंत्री ने की बड़ी कार्यवाही की है. लापरवाही बरतने पर बिजली विभाग के 3 अफसरों को निलम्बित कर दिया है. अधिशासी अभियंता मनीष,एसडीओ सन्तोष चौधरी,जेई प्रदीप राय को निलम्बित किया गया है.संविदा कर्मी लाइनमैन नरेंद्र को बर्खास्त करने का भी दिया निर्देश।

जिले में हुए एक बस हादसे में एक बस एचटी लाइन के संपर्क में आ गई। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीखपुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे।























