Voice Of News 24
11 Mar 2024 14:09 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र बढ़नी के मड़नी चौराहे के बगल सरयू नहर के पास में अवैध मिट्टी खनन का खेल जोरो शोरों पर खेला जा रहा है। क्षेत्र में अवैध मीट्टी खनन रोकने पर रोक नहीं लग पा रही है। जिम्मेदार खनन विभाग ने इस और अपनी ऑखे बंद कर ली हैं . जबकि यहां के आसपास क्षेत्र मे खनन जोरों पर चल रहा है। शोहरतगढ़ के बढ़नी क्षेत्र के मडनी चौराहे के बगल सरयू नहर के आसपास मे धड़ल्ले से ट्रैक्टर व जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया शासन के दिशा निदेशों की घज्जियां उड़ा रहे है। स्थानी लोगो के शिकायत के बाद भी करवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।

शासन ने पूरे प्रदेश मे अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन ने आवश्यक दिशा निर्देश दे रखा है । इसके बाद भी बढ़नी क्षेत्र मे पुलिस व तहसील प्रशासन की अनदेखी व मीली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बे रोक टोक के चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लाद कर क्रय विक्रय कर रहे हैं।
धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन
वीडियो मे देख सकते है की जिले मे खनन माफियाओं द्वारा किस कदर दर्जनों ट्रेक्टर ट्राली लेकर दिनदहाड़े धड़ल्ले से बेख़ौफ़ नहर के आस पास अधिक जगहो पर माफियाओं द्वारा खनन किया जा रहा है।
इस अवैध मीट्टी खनन को देखते हुए स्थानीय लगातार विरोध भी करते रहे हैं लेकिन शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन और जिला के खनन अधिकारी खनन रोकने मे पुरी तरह असफल है जिससे इनके कार्य प्रणाली पर सवालों के घेरे मे है।













