खाटू नरेश की भक्ति में झूमे श्याम भक्त, निकली निशान यात्रा

Voice Of News 24

09 Mar 2024 20:16 PM

बलरामपुर

भगवतीगंज नगर में फाल्गुन महोत्सव के तहत खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम व‌ हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा चंद्र प्रकाश राइस मिल से निकालकर भगवतीगंज विभिन्न मार्गों से होकर अग्रसेन भवन में पहुंचकर समाप्त हुई।खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा,तेरे सिवा दुनिया में कोई न हमारा, जिस घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है,के अलावा होली के आनंदमय भजनों के साथ नगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई।खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाकर पूरा माहौल श्रद्धालुओं ने भक्तिमय कर दिया। निशान यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने स्टाल लगाकर कोल्ड ड्रिंक,पानी का बोतल,शरबत व मीठा बाटा भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण किया। निशान यात्रा में भगवतीगंज पुलिस चौकी के पुलिस प्रशासन एवं महिलाओं पुलिसकर्मी मुस्तैद के साथ डटी रही।

भजन पर श्रद्धालु झूमने और नाचने को मजबूर हो गए। श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे। खाटू श्याम बाबा का एक शृंगार दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। जिसमें पंडित जय नारायन शर्मा,मनोज कुमार अग्रवाल,अजय कुमार अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,प्रमोद चौधरी,साकेत तुलस्यान,विजय अग्रवाल तारा चंद्र अग्रवाल,सुनील गुप्ता,महेश अग्रवाल,अनूप अग्रवाल,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष वैश्य समाज गौ सेवक बलरामपुर सौरभ तुलस्यान,डी पी सिह, रघुनाथ अग्रवाल,विक्की महेश्वरी अभिषेक सिंगल,अनु अग्रवाल अंकुश अग्रवाल,संजय अग्रवाल रवि पोद्दार,यश अग्रवाल,राज कुमार गुप्ता,महिला में सुनीता अग्रवाल,रितु अग्रवाल,पारुल अग्रवाल,नीतू अग्रवाल,संगीता अग्रवाल,पूनम चौधरी,मधु,नेहा नम्रता अग्रवाल,मीरा सिह,कंचन गुप्ता,गुड़िया गुप्ता,अर्चना सिंह शालू गुप्ता,पूनम गुप्ता,विमल सिंह,आदि कई हजारों की संख्या में निशान शोभा यात्रा के जुलूस में मौजूद है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.