लोकसभा से पहले उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव,सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला

Voice Of News 24 

09 Mar 2024 13 :36 PM

MLC चुनाव :लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही समय बचा है। MLC चुनाव को लेकर भाजपा और सपा तैयारी में जुट गई है इस बीच राजनीतिक दलों की टेंशन और बढ़ गई है। क्योंकि नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला भी जारी हो गया हैं। इस समय रोज कोई ना कोई नेता पाला बदलते नजर आ रहा है। उधर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद के चुनाव होने जा रहा है। 13 सीटों के लिए होने जान रहे चुनाव के लिए 21 मार्च को वोट डाले जाएंगे। वहीं राज्यसभा चुनाव की तरह एमएलसी चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 1 एमएलसी सीट के लिए 29 विधायकों के मत की जरूरत है.कांग्रेस को मिलाकर सपा के पास 110 विधायकों का मत है. सपा को 3 MLC सदस्य जीतने के लिए 87 मतों की जरूरत है.सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के पास 286 विधायक है.