अपने आप लॉगआउट हो रहे फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट,दुनिया की फेसबुक और इंस्टाग्राम सर्विसेज डाउन

Voice Of News 24

05 Mar 2024 21:51 PM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स अचानक ही लॉगआउट हो रहे हैं.

फेसबुक और इंस्टाग्राम के अचानक डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #facebookdown ट्रेंड करने लगा है. इसे लेकर यूजर्स अपनी शिकायतों के साथ साथ मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

https://x.com/fiftysix56__/status/1765048140133188042?s=20

यह पहली बार नहीं है, जब मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हुए हैं. फेसबुक पर लोगों को ज्यादा दिक्कत आ रही है. पहली बार फेसबुक खोलने पर जब लॉगिन नहीं हुआ तो यूजर्स अपने फोन को स्विच ऑफ-ऑन करने लगे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.