Voice Of News 24
05 Mar 2024 18:15PM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर अब 56 हो गई है. मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अनिल कुमार, भारतीय जनता पार्टी के नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
https://x.com/AHindinews/status/1764974924244922863?s=20
मंत्रिमंडल की कुल संख्या 56 हो गई है. मंत्रिमंडल में अनारक्षित वर्ग के चेहरों की संख्या अब 24 और ओबीसी की संख्या बढ़कर 22 हुई। एससी-एसटी की भागीदारी बढ़कर 10 हुई.

राजभर योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं. 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में राजभर की पार्टी ने पहली बार बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. लेकिन बीजेपी ने सिर्फ आठ सीटें दी थी. इनमें से चार सीटों पर सुभासपी जीती. राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बन गए लेकिन कुछ ही समय बाद उनका बीजेपी के साथ रिश्ता बिगड़ गया. बीजेपी के खिलाफ कई मुद्दों पर खुलकर बोलने लगे. मई 2019 में उन्हें योगी मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था























