यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन,भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

Voice Of News 24

05 Mar 2024 17:50 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लेते हुए भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया दिया गया. उनकी जगह राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की ज़िम्मेदारी दी गई है. रेणुका मिश्रा फ़िलहाल प्रतीक्षारत रखी गईं है. बता दें कि यूपी में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है

बता दें कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसके बाद व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. पहले तो पुलिस की तरफ से इसे अफवाह बताया गया. लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कर दी