हाथों में स्मार्टफोन मिला तो खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे

Voice Of News 24 

01 Mar 2024 02 :24AM

बृजमनगंज 

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र के भगतपुरवां स्थित लार्ड कृष्णा पीजी कॉलेज में आज स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विषयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और फोन पाकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कालेज के प्रबंधक श्री कमलेश पांडेय के कर कमलों द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।इस मौके पर श्री कमलेश पांडेय ने कहा कि सरकार की इस योजना से सभी विद्यार्थियों में नये उत्साह का संचार होगा

और इसके सदुपयोग से ही वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे और देश दुनिया की नई तकनीक व परिस्थितियों की जानकारी जुटा सकेंगे और अपने को विकसित कर सकेंगे।

इस मौके पर कालेज के प्रबंधक कमलेश पांडेय के अलावा प्राचार्य श्री राम सिंह, प्राक्टर रत्नेश पांडेय,वाई पी सिंह, दीपक कुमार,लाल जी विश्वकर्मा, मुकेश यादव, अखिलेश मणि, विजय कुमार, अवधेश यादव, पंकज यादव, तथा अन्य सभी कर्मचारी मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.