पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न:14 केंद्रों पर 8 हजार बच्चों ने दी परीक्षा

Voice Of News 24

18 Feb 2024 02 :01AM

बलरामपुर

आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – 2023 के पदों पर लिखित परीक्षा शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार व अन्य अधिकारीगण द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का लगातार जायजा लिया और रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के पहले दिन 14 केंद्र पर दो पाली में परीक्षा आयोजित हुई। जिला मुख्यालय पर 11 परीक्षा केंद्र एवं एक – एक पचपेड़वा ,तुलसीपुर ,उतरौला मुख्यालय पर केंद्र बनाए गए हैं।
प्रथम पाली में 8016 परीक्षार्थी में 7481 उपस्थित रहे हैं 535 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं। द्वितीय पाली में 8016 पंजीकृत थे। इनमें7520 ने परीक्षा दी है। अवशेष अनुपस्थित रहे हैं।