कलयुगी बाप ही निकला बेटी का कातिल,प्रेमप्रसंग से खफा हुआ तो सीरियल किलर बनकर किया बेटी अंत!

Voice Of News 24

13 Feb 2024 11:44 AM

बीते 11 तारीख दिन शनिवार की घटना जिसमे सुबह 17 वर्षीय बालिका की हत्या करके उसके निर्दयी बाप ने बगीचे में फेंक दिया,जानिए पुलिस ने तह तक पहुँच कर कैसे किया पर्दाफाश?

सिद्धार्थनगर

आज के जमाने में प्यार मोहब्बत का ऐसा माहौल बन चुका है कि लोग हर हद तक गुजरने पर मजबूर हो गए हैं।कभी-कभी अक्सर आपने भी फिल्मों में देखा और सुना होगा कि बेटी का पिता हमेशा उसके प्यार के खिलाफ रहता है और तरह-तरह के जुर्म सितम करता है।आज ऐसे ही एक सच्ची वारदात को बता रहे हैं जिसे सुनकर और जानकर आपकी रुह कांप जाएगी।

ताजा मामला है है सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ थाना क्षेत्र के खरगावर गांव का,एक 17 वर्षीय बालिका की लाश शनिवार की सुबह मिली लाश को देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बालिका के शनिवार सुबह मिली लास को लेकर पुलिस महकमा जाँच में जुट गया और अपने ख़ुफ़िया तंत्र भी लगा दिए।

48 घंटे बाद खिला सीरियल किलर के रहस्य का राज,बाप ने ही बेटी का घोट दिया गला

जांच और रिपोर्ट से पता चला कि बालिका की हत्या उसके अपने ही पिता ने बालिका के किसी लड़के के लंबे वक्त से चल रहे प्रेम प्रसंग से खफा होकर कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी।पिता ने घर वालो से बाहर रोजी रोटी के लिए कमाने जाने का बहाना बनाकर रेलवे स्टेशन गया और वहाँ उसने बेटी के तथाकथित प्रेमी को देखा तो न जाने कौन सा भूत सवार हुआ और वो बिना किसी को बताए गाँव पहुँचा और बेटी को अकेले बगीचे में ले जाकर मफलर से गला घोंट दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद वहाँ से फरार हो गया और सब कुछ अनजान बनकर पुलिस को उल्लू बनाने लगा।लेकिन कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं यह तो हर कोई वाकिफ हैं, इसीलिए उसकी चाल पकड़ी गई और पुलिस ने पर्दाफाश करके जेल भेज दिया।

https://youtu.be/IcvYUU38QfQ?si=XCHCSpkdjPD5igkN

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.