ज्ञानवापी तहखाने में पूजा जारी रहेगी या लगेगा बैन?इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई

Voice Of News 24

12 Feb 2024 09:03AM

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी तहखाने में जिला जज वाराणसी द्वारा पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई होगी.सुबह 10 बजे फ्रेश केस के तौर पर जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई शुरू होगी

जबकि अंजुमन इंतेजामिया कमेटी ने तहखाने में पूजा पर रोक लगाने की मांग की है. अंजुमन इंतेजामिया ने हाईकोर्ट में वाराणसी कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी में व्यास तहखाने में पूजा पाठ करने की इजाजत दी गई थी. दरअसल, जिला कोर्ट ने 31 जनवरी को ये फैसला सुनाया था,जिसके खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच आज सुबह 10 बजे से याचिका पर सुनवाई करेगी.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.