बलरामपुर :जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, दोनों कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Voice Of News 24

10 Feb 2024 00:11Am

बलरामपुर

बलरामपुर जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरिक्षण किया।डीएम अरविंद कुमार सिंह के औचक निरीक्षण मे कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी एव कर्मचारी के समय से दफ्तर पहुंचे एव अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें ।

उन्होंने इस दौरान नदारद कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानकारी के अनुसार डीएम अरविंद ने दो कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

बीएसए कार्यालय का औचक निरिक्षण
बीएसए कार्यालय का औचक निरिक्षण

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खाद्यान्न एवं स्टेशनरी की टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर लिए जाने,सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समस्त प्रकार के एरियर, वेतन एवं अन्य देयको का निस्तारण पारदर्शिता के साथ ससमय किए जाने का निर्देश दिया। समस्त दिव्यांग छात्रों के स्टाइपेंड, विभिन्न प्रकार के कैंपों का आयोजन व विद्यालय में कार्यरत नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण का ससमय पूर्ण कराए जाना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने बीएसए कार्यालय परिसर में नीति आयोग के सहयोग से निर्मित अकादमिक रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण किया। एकेडमिक रिसर्च सेंटर में लगे प्रोजेक्ट एवं अन्य उपकरणों में पाई गई कमियों को कार्यदाई संस्था से दूर कराए जाने का निर्देश दिया।इस अवसर पर बीएसए व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.