Voice Of News 24
25 Nov 2023 16:26PM
योगी सरकार ने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. शीतकाल में बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए सरकार ने किराया घटाने का फैसला लिया है.परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के मद्देनजर अहम निर्णय लिया गया है.इस निर्णय से बड़ी संख्या में बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

साथ ही लोगों को भी शीतकाल में काम खर्च में ठंड से बचाव के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बसों के किराए में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3×2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए, 2×2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकुरित शयनयान का 2.33 रुपए, एवम वाल्वो (हाई एंड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।













