Maharajganj:बाइक से लेकर जा रहे पटाखे में धमाका , 6 घायल- देर शाम धमाके से मची अफरा-तफरी,कोल्हुई पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Voice Of News 24

28 Oct 2023 15:48PM

बाइक से पटाखा लेकर जा रहे थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ विस्फोट, राहगीर भी आए चपेट में

कोल्हुई

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्रा के कस्बे की घटना शुक्रवार शाम बृजमनगंज रोड पर हुआ.एक मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे पटाखों में तेज धमाका हुआ  जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार पटाखा लेकर जा रहे थे जैसे ही वह कोल्हुई कस्बा के बृजमनगंज मार्ग स्थित टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे कि तभी अचानक ही बोरे में रखे पटाखों में विस्फाेट हो गया तेज धमाके के चलते आस-पास के लाेग अनहोनी की आशंका में सहम गए।कस्बे में भगदड़ मच गई विस्फोट में संजय व रवि के साथ ही टैक्सी स्टैंड के करीब खड़े सोनचिरैया निवासी हरिनारायण , करुआवल निवासी रामचंद्र व शीतल तथा परासखांड निवासी भानु भी घायल हो गए।

संजय का दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ उसके बेटे के हाथ की एक अंगुली कट गई. घटना कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर व बनकटी में भर्ती कराया।डाक्टरों ने संजय मौर्य व रवि को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।एसपी डा.कौस्तुभ ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे के बाहर है।

आरोपित दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरोपित दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।बहदुरी निवासी संजय मौर्या ने कोल्हुई कस्बा निवासी हरिराम जायसवाल की दुकान से 2200 रुपये का पटाखा खरीदा था। घटना के बाद जब पुलिस ने हरिराम की दुकान पर छापेमारी की तो वहां से पिछले साल के और भी पटाखे बरामद हुए। जांच में हरिराम के पास बिक्री और भंडारण का लाइसेंस नहीं मिला। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले वर्ष का बचा हुआ पटाखा वह बेच रहा था। कोल्हुई पुलिस ने आरोपित दुकानदार हरिराम के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.