दिव्यांग पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर IG का चला हंटर,जारी हुआ बर्खास्तगी का फरमान,हो गई छुट्टी

Voice Of News 24

24 Sep 2023 00:41

सिध्दार्थनगर जिले के दिव्यांग की पिटाई के कारनामे में संलिप्त डुमरियागंज थाने के जिन दो पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग युवक पर खूब जुर्म-सितम किया,अब उन्हें किये का फल मिल गया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

सिध्दार्थनगर

उत्तर-प्रदेश के सिध्दार्थनगर जिले के डुमरियागंज के दो पुलिसकर्मियों ने एक दिव्यांग युवक को बीच बाजार में खूब पीटा था।पिटाई इस कदर कर रहे थे वो दोनों जैसे उन्हें कोई आतंकी मिल गया हो
डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर ये घटना फिल्मी अंदाज में घटी और लोग तमसाबीन बने रहे,लोग करे भी तो क्या भाई?दोनों मनबढ़ पुलिसकर्मियों की तानाशाही के आगे कौन कहेगा “आ बैल मुझे मार”।लेकिन उसी भीड़ का हिस्सा बने किसी ने थोड़ी हिम्मत दिखाई और दिव्यांग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि वीडियो में दो पुलिसकर्मी दिव्यांग युवक की जमकर पिटाई कर रहे हैं।ऐसा लगता है कि इन्होंने दिव्यांग को पीटने का ठेका ले रखा हो।


शर्मशार पुलिसियाकांड में SHO डुमरियागंज का नही दिख तेवर,हाथ पर हाथ रखकर बैठे थानेदार

इस घटना की जानकारी लेने के लिए जब हमारे संवाददाता ने थाने के आका यानी कि SHO साहब के CUG नम्बर(9454404232) पर बात करनी चाही तो लंबे वक्त से साहब का फोन न जाने किस वजह से बंद था,और मामले में उनकी सक्रियता जीरो लग रही थी।सवालों-जवाबो के तीर से बचने CUG बन्द और हाथ पर हाथ रखे बैठे थे थानेदार।

मामले में जानकारी के लिए CO साहब का भी नही उठा फोन,CO भी सवालों के कटघरे में

दिव्यांग युवक की पिटाई के ही प्रकरण में जब डुमरियागंज थानेदार का फोन बंद मिला तो हमारे संवाददाता ने क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के CUG नम्बर (9454401350)पर दो बार फोन किया लेकिन उनका फोन नही उठा।प्रसशानिक कामों में व्यस्तता होगी या फिर नए नम्बर से फोन उठाने में नही दिखी होगी दिलचस्पी ये तो बस अंदाजा ही लगाया जा सकता।

न जाने किस दबाव में कतराते दिखे बडे अफसर,यहाँ से नही हुई कार्यवाही तो IG को करना पड़ा फैसला

इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद डुमरियागंज SHO और CO अपने को सफाई देने से बचाते रहे लेकिन,बिना जाँच के वायरल वीडियो में दोषी करार मानते हुए दिनों पुलिसकर्मियों को बस्ती “IG आरके भारद्वाज” ने दोनों मनबढ़ पुलिसकर्मियों के विकेट चटका दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.