Voice of news 24
07 Aug 2023 16:19PM
एक बार फिर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत को लगातार दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में पराजय झेलनी पड़ी और दो विकेट से रविवार को मिली जीत के दम पर वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से बढत बना ली ।.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के पहले अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 152 रन बनाये । जवाब में निकोलस पूरन ने 40 गेंद में 67 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी । वेस्टइंडीज ने 18 . 5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।.
हार्दिक पांड्या ने कहा, “ये अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं थी, हमें इससे बेहतर बल्लेबाज़ी करनी चाहिए थी. 170 का लक्ष्य अच्छा होता. जिस तरह से पूरन (निकोलस) ने बल्लेबाज़ी की, उन्होंने पूरा खेल अपने हाथ में ले लिया.”
A close game in the end in Guyana!
West Indies win the 2nd T20I by 2 wickets.
Scorecard – https://t.co/9ozoVNatxN#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/jem0j9gMzv
— BCCI (@BCCI) August 6, 2023
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 152 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम ने 18.5 ओवरों में ही ये 155 रन बना लिए.























