Voice of news 24
20 Jul 2023 17:32P
गुजरात सरकार 2024 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें संस्करण की मेजबानी करेगी और उसके पर्यटन निगम ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने तथा इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने के लिए ‘वर्ल्डवाइड मीडिया’ के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।.

अधिकारियों ने बताया कि गांधीनगर में बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और ‘टाइम्स ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक विनीत जैन की मौजूदगी में ‘टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड’ (टीसीजीएल) और मनोरंजन तथा लाइफ स्टाइल क्षेत्र की कंपनी डब्ल्यूडब्ल्यूएम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।.


















