ध्य प्रदेश के सीधी से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने एक आदिवासी व्यक्ति के मुंह पर पेशाब की थी। इस कांड के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अब पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया है।
#WATCH | Sidhi viral video | Accused Pravesh Shukla's illegal encroachment being bulldozed by the Administration. He was arrested last night.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/kBMUuLtrjK
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 5, 2023
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह ये कहा था, “गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है. कानूनी कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अभियुक्त पर एनएसए लगेगा.”
#WATCH | Sidhi viral video | Accused Pravesh Shukla's illegal encroachment being bulldozed by the Administration.
HM Narottam Mishra had said that CM Shivraj Singh Chouhan has said that NSA will be registered against him.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/PdW02UREzQ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 5, 2023
क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति दूसरे आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करता हुआ दिख रहा है। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को कुबरी गांव के खैरहवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी और एनएसए के तहत मामला दर्ज कर दिया है।























