ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: बाप ने फरिश्ता बनकर बचाई बेटे की जान, मुर्दाघर से निकालकर दी नयी जिंदगी

Voice of news 24

07 Jun 2023 08:51AM

कोलकाता

ओडिशा के बालासोर जिले में हुई भीषण रेल दुर्घटना से जुड़े कई ऐसे दृश्य सामने आए हैं जो किसी को भी भावुक कर दें. लोग अपनों को तलाशने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं. कोई लाशों के ढेर में बेटे-भाई को ढूंढ रहा है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनों के जिंदा होने की उम्मीद नहीं छोड़ी. ऐसा ही एक नजारा बालासोर में एक मुर्दाघर में देखने को मिला

एक पिता के विश्वास के कारण उन्हें उनका बेटा जीवित मिल गया. दरअसल, कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिस्वजीत मलिक (24) नामक युवक के पिता हेलाराम मलिक ने ये मानने से इनकार कर दिया कि हादसे में उनके बेटे की जान चली गई है. टीओआई के अनुसार, ये पिता अपने बेटे को ढूंढने के लिए कोलकाता से 230 किमी से ज्यादा की यात्रा करके बालासोर पहुंचा. वहां उन्होंने अपने बेटे को एक मुर्दाघर में पाया, हालांकि उनका बेटा जिंदा था. जिसके बाद वे उसे आगे के इलाज के लिए वापस कोलकाता ले आए.