चार भारतीयों ने माउंट एवरेस्ट फतह किया: आयोजक

Voice of news 24

18 May 2023 23:27PM

काठमांडू

नेपाल में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट को कम से कम चार भारतीय पर्वतारोहियों ने बुधवार को फतह किया। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अभियान का आयोजन करने वाले ‘सटोरी एडवेन्चर’ के प्रबंध निदेशक ऋषि भंडारी ने बताया कि यशी जैन (25), मिथिल राजू (17), सुनील कुमार (32) और पांखी हरिश छेद (32) ने 8,848.86 मीटर ऊंचे पर्वत की चोटी पर चढ़ाई की।.