Voice of news 24
30Mar2023 22:45Pm
महराजगंज
महराजगंज:बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा ग्राम सभा के भैसहिया टोला निवासी तथा कृष्णा पब्लिक स्कूल का छात्र संजीत कुमार पुत्र शंकर कक्षा आठ ने अपने पहले प्रयास में नवोदय प्रवेश परीक्षा के छह सीटों में दूसरा स्थान लाकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि संजीत शुरू से ही काफी मेधावी व परिश्रमी बालक था। जिसने अपनी मेहनत से यह सफलता हासिल किया है।संजीत ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन को भी दिया है।इसकी सफलता पर तमाम अध्यापकों ने जैसे ओमप्रकाश साहनी, संतोष साहनी, कृष्ण मान चौरसिया, इमरान खान,राम भवन चौहान शहजाद, सरिता मैम,शबनम ज्योती,सोनी गुड़िया तथा कबिता मैम आदि ने बधाई देते हुए संजीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।


















