महराजगंज: पोखरी में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश,मौके पर पहुंची पुलिस

महराजगंज:फरेंदा कोतवाली क्षेत्र में पोखरी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम गुलाम पुत्र जाकिर अली कोट कम्हरिया थाना पुरन्दरपुर का निवासी बताया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]