महराजगंज:नकली नोजिल, ऐलीमेंट व डिलेवरी वाल्व बेचने के मामले मे नौतनवा के चार दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराईट एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज

Voice of news 24

21Mar2023 17:52PM

महराजगंज

महराजगंज:बोस कंपनी के नोजिल, ऐलीमेंट व डिलेवरी वाल्व बेचने वाली कंपनी मेसर्स बोस इन्डिया लिमिटेड मे ऑपरेशन मैनेजर के पद पर तैनात धर्मेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि नौतनवा के कुछ दुकानदार उनकी कंपनी के नाम से नकली नोजिल, ऐलीमेंट व डिलेवरी वाल्व बेच रहे है,जिसकी स्थानीय थाने मे इन्होंने सूचना दिया जिसके बाद 18/3/2023 को नौतनवा पुलिस के साथ दूकानदार 1. गुप्ता ऐंड ब्रदर्स मेन रोड नौतनवा मालिक शिवम गुप्ता के दुकान से बोस कंपनी का नकली डिलेवरी वाल्व 34 नग, ऐलीमेंट 61 नग बरामद हुआ


2. जनता मशीनरी स्टोर जनता चौक मालिक शब्बीर अहमद के यहां नकली बोस कंपनी का ऐलीमेंट17, नोजिल 1, डिलेवरी वाल्व 7 बरामद हुआ

3 लक्ष्मी मशीनरी स्टोर नौतनवा मालिक अशोक जैसवाल के यहां नोजिल 15,डिलेवरी वाल्व 2,ऐलीमेंट 36

4 जगदम्बा ट्रेडस मालिक गौरव जैसवाल के यहा बोस कंपनी का नकली नोजिल24,ऐलीमेंट 38, डिलेवरी वाल्व 52 बरामद हुआ!

सभी बरामद सामानों को चेक किया गया तो असली सामान से भिन्न मिले,असली मे 3D स्टिकर लगा हुआ है,जबकि नकली मे ऐसा नहीं है!

कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धर्मेंद्र सिंह की तहरीर मे आरोपी दुकानदारों के खिलाफ मु0अ0सं0 0083 कॉपी राइट Act 1957 की धारा 63 दर्ज कर जांच-पड़ताल किया जा रहा!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.