Voice of news 24
21Mar2023 17:44PM
सिद्धार्थनगर
श्यामधनी राही का क्षेत्र की जनता औऱ धार्मिक अनुष्ठानों में गुजरता है अधिकतर वक्त,इसी वजहों से बने रहते हैं जनता के चहेते।

सिद्धार्थनगर:आज सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा के जनचहेते विधायक श्यामधनी राही विधानसभा कपिलवस्तु डफालीपुर में स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में प्रारंभ हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ आयोजन में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा में बढ़कर भाग लिए और साथ ही साथ जिले पर विश्व वानिकी दिवस में DFO के साथ पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप वृक्षारोपण किया। विधायक राही ने आमजनमानस को यह संदेश दिया कि पर्यावरण को सुदृढ़ और दीर्घायु बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है इसीलिए सरकार इसके प्रति अग्रणी भूमिका निभा रही है।














