सिद्धार्थनगर: जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन,शिकायतों का किया गया निस्तारण

Voice of news 24

11Mar2023 22:03PM

 

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसके क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थानों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण किया गया । भूमि विवाद से सम्बंधित प्रकरण को हल्का लेखपाल से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]