महराजगंज जिले में पब्लिक अप्रूवल रैंकिंग में नंबर 1 बना कोल्हुई थाना

Voice of news 24

24Nov2022 12:24PM

महराजगंज

महराजगंज:अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन गोरखपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा किए गए कार्यो/कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जनपद स्तर से ट्वीटर पोल लिंक व डायरेक्ट पोल लिंक के माध्यम से जनपदीय पुलिस के कार्यों की समीक्षा की गयी।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेशानुसार दिनांक 11.11.2022 से 17.11.2022 तक थानावार,पुलिस की कार्यवाही के सम्बन्ध में थाना क्षेत्रान्तर्गत जनता की राय जानने हेतु डॉयरेक्ट पोल लिंक व ट्वीटर पोल लिंक के माध्यम से पोल करवाया गया था।

टॉप 3 में शीर्ष पर इन थानों का नाम शामिल

1- अभिषेक सिंह -थाना कोल्हुई
2- पुरषोत्तम – थाना बरगदवा
3 -महेंद्र यादव – थाना सोनौली

पांच बेहद खराब रैंकिंग में पुरंदरपुर,चौक,बृजमनगंज, श्यामदेउरवा,महिला थाना का नाम शामिल है।

आम लोगों की नजर में थानों में जो पुलिस तैनात है।उनका कामकाज कैसा है?इसको लेकर अक्टूबर माह का पब्लिक अप्रूवल रैंकिंग को सार्वजनिक कर दिया गया है।