Voice of news 24
17Nov2022 22:32PM
महराजगंज
महराजगंज:विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्तिथ होना,दायित्वों के प्रति शिथिलता दिखाना लक्ष्मीपुर के एडीओ बृजेश त्रिपाठी को महंगा पड़ गया है।सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।अगली तैनाती होने तक ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार यादव को एडीओ पंचायत पद के दायित्वों को निर्वहन करने को कहा गया है।इस कारवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा की विकास कार्यों के मामले में गंभीरता न दिखाने वाले कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कारवाई जारी रहेगी।सीडीओ ने यह भी कहा है की बैठक में अनुपस्थित रहने पर विकास कार्यों की समीक्षा नही हो पाती है।जिसकी वजह से एडीओ को लापरवाह माना गया और कठोर कार्रवाई की गई।













