चोरों का आतंक: तीन बकरियां चोरी, दूसरे घर में वारदात की कोशिश नाकाम

हापुड़

हापुड़ जनपद के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र स्थित हावल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर पुलिसिया गश्त की पोल खोल दी है। चोर जहां एक घर से तीन बकरियां समेट ले गए, वहीं दूसरे घर में चोरी का प्रयास जाग होने के कारण विफल हो गया। इस दोहरी वारदात से ग्रामीणों में भारी दहशत और सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश है।

एक घर से तीन बकरियां पार, सुबह हुआ खुलासा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात शातिर चोर गांव में दाखिल हुए और सुनियोजित तरीके से पहले एक मकान को निशाना बनाया। चोरों ने वहां बंधी तीन बकरियों को गायब कर दिया और बड़ी आसानी से फरार हो गए। घटना की भनक परिजनों को मंगलवार सुबह तब लगी जब वे पशुओं को चारा देने पहुंचे। बकरियां गायब देख परिजनों के होश उड़ गए और देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों के जागने से टली दूसरी बड़ी वारदात

पहली वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पास ही स्थित एक अन्य घर में भी धावा बोल दिया। चोर अभी घर के भीतर दाखिल होने का प्रयास कर ही रहे थे कि खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी व परिजनों की नींद खुल गई। घर के भीतर संदिग्ध गतिविधि भांपकर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों की ललकार सुनकर चोर घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते परिवार के लोग नहीं जागते, तो चोर वहां भी बड़ी वारदात को अंजाम दे देते।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना पाकर पिलखुवा कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ हावल गांव पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवारों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर हुलैया खंगालने की कोशिश की है। पुलिस गांव और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में गुस्सा, गश्त बढ़ाने की मांग

हावल गांव के निवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे रातों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि:

गांव और आस-पास के इलाकों में पुलिस की रात्रि गश्त को तुरंत बढ़ाया जाए।

संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित रूप से निगरानी और चेकिंग की जाए।

चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को जल्द गिरफ्तार कर बरामदगी की जाए।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के सुराग जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.