Voice of news 24
9Nov2022 14:36PM
शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। राउत पात्रा चॉल भूमि घोटाले के आरोप में लंबे समय से जेल में बंद हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई की पीएमएलए कोर्ट से 102 दिन बाद जमानत मिल गई है। ईडी ने उन्हें 31 जुलाई को 9 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इससे पहले 28 जून को भी ED ने राउत से पूछताछ की थी। संजय राउत पर 1,039 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाले का आरोप है।

















