महिलाओं को 1500 रुपये देने और गाय का गोबर खरीदने का वादा .हिमाचल के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

Voice of news 24

5Nov2022 14:26PM

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। कांग्रेस ने घोषणापत्र में हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने का वादा किया है, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ ‘स्टार्टअप निधि’ देने का वादा किया है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि फलों की कीमत बागवान ही तय करेंगे। साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी स्कूल खोले जाने की बात कही गई है। इसके अलावा मोबाइल वैन से हर गांव में मुफ्त इलाज की सुविधा देने का भी वादा किया गया है। वहीं, पार्टी ने पशुपालकों से रोजाना 10 लीटर दूध खरीद करने का वादा किया है।

हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। कांग्रेस राज्य में सत्ता विरोधी लहर को भुनाने की कोशिश कर रही है और मतदाताओं से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की अपील कर रही है। दूसरी ओर, बीजेपी दोबारा सत्ता में बने रहने की कोशिश में लगी हुई है। भाजपा नेता इस बार राज्य में रिवाज बदलने का दावा कर रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.