संदिग्ध परिस्थितियों में मिली व्यापारी की लाश,हत्या की आशंका

voice of news 24

3Nov2022 18:40PM

डुमरियागंज थाना

सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नहर पर एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।लाश जिस हालत में मिली परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।और मामले के जल्द पर्दाफाश करने को लेकर टीम गठित कर दिया है।मृतक व्यक्ति की पहचान सुभाष चौरसिया ककरही थाना इटवा के रूप में हुई है।मृतक व्यक्ति के शव मिलने के स्थल से कुछ ही दूरी पर एक हथौड़ी भी मिली है।फोरेंसिक टीम के साथ ASP भी मौके पर पहुंचे है।मृतक के पास से 15 हजार नगद कुछ कागजात,मोटरसाइकिल व मोबाईल भी बरामद हुआ है।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही मृतक के परिजनों का कहना है कि अपनी दुकान से वो डुमरियागंज कुछ काम के लिए निकले थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.