Voice of news 24
5 October 2022
सिद्धार्थनगर/खेसराहा
खेसराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुलरिया का एक घटना सामने आया है जहां गुलरिया निवासी श्याम देव 65 वर्ष उम्र लगभग अपने खेत के पास पेड़ से दातुन तोड़ रहा था तभी बिजली की तारों की चपेट में आ गया करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई
जानकारी के अनुसार श्याम देव अपने खेत को देखने गया था उसी बीच रोड के सटे एक पेड़ से लोहे की रॉड से दातुनवन तोड़ रहा था तभी बिजली की चपेट में आ गया करंट लगने से उसकी मौत हो गई रोड के पास मरा पड़ा था गांव के कुछ लोगों ने उसको देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी इस घटना की जानकारी सकारपार चौकी को दी और मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस घटना से घर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ! गांव में मातम सा छाया है













