Voice of news 24
2 October 2022 17:40PM
ट्रैक्टरट्राली ,डाला,मालवाहक वाहनों पर सवारी बैठाना अब महंगा पड़ेगा,सरकार के निर्देश के बाद अब सख्त अभियान चलाया जाएगा!
कानपुर आउटर मे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 26 लोगों की मृत्यु हो गई,ये सभी श्रद्धालु एक ट्रैक्टर ट्रालि पर सवार थे,और ट्रैक्टर ट्रालि पलटने से इतनी बड़ी जनहानि हुई,इस पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया और ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो *इसीलिए निर्देश दिए हैं!पुलिस महानिदेशक उo प्र o महोदय द्वारा इस संबंध में आज 02/10/2022 से पूरे प्रदेश में 10 दिनों तक सघन अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए गए है जिसमें ट्रैक्टर ट्रालि,डाला,माल वाहक वाहनों पर सवारियों हेतु ईस्तेमाल न करने देने के लिए एक जागरुकता अभियान एवं प्रवर्तन संबन्धी कारवाई करने का निर्देश सभी जनपदों को दिए है!आदेश का पालन न करने पर भारी जुर्माने का भी प्रावधान है!



















