ND vs SA 2nd T20: दूसरे टी20 पर बारिश का साया मुकाबले से पहले आसमान पर छाए बादल

 

voice of news 24

02 Oct 2022 04:20 PM IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में रविवार (दो अक्तूबर) को खेला जाएगा। भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। उसकी नजर दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज जीतने पर होगी। गुवाहाटी में टीम इंडिया की इन उम्मीदों पर पानी फिर सकता है, क्योंकि मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है।

टीम इंडिया की नजर दूसरे मैच के साथ ही अपनी धरती पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से टी-20 सीरीज जीतने पर है।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह आठवीं द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इनमें भारत ने तीन और दक्षिण अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। भारत ने तीनों बार दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराया है, लेकिन अपने घर में वह कभी नहीं जीत पाया है। दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने रविवार को गुवाहाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है, जिसमें गरज के साथ एक या दो बार बारिश भी हो सकती है। आयोजकों ने हालांकि कहा कि उन्होंने बारिश के कारण समय बरबादी को कम करने के लिए सभी इंतजाम किए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.