ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौके पर दर्दनाक मौत

महराजगंज

20 September 2022

पुरन्दरपुर/ महराजगंज गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनिकौरा चौराहे पर तेज गति से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रक ने बाइक सवार को अपने आवेश में ले लिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के लगभग अमन चौधरी पुत्र सत्य प्रकाश चौधरी 28 वर्षीय निवासी मुड़िला थाना पुरंदरपुर अपने बाइक से रानीपुर चौराहे पर जा रहा था अभी वह मनिकौरा चौराहे के मोड़ पर पहुचा था तब तक गोरखपुर सौनौली हाईवे पर फरेंदा की तरफ जा रही तेज रफ्तार में ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे अमन चौधरी की तत्काल घटनास्थल पर मौत हो गई और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुरंदरपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.