जौनपुर: प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बिजली, पेयजल और सड़कों को लेकर सख्त निर्देश

जौनपुर

जौनपुर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत व्यवस्था की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि तथा जर्जर तार व खंभे शीघ्र बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जल जीवन मिशन में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने परियोजनाओं में तेजी लाने, हर घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और गड्ढामुक्ति कार्यों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

नगर विकास की समीक्षा में सार्वजनिक शौचालयों, बस स्टेशनों, अन्य सार्वजनिक स्थलों और पेट्रोल पंपों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया गया। कृषि विभाग की समीक्षा में बीज-उर्वरक की उपलब्धता, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, धान खरीद केंद्रों पर बोरे व सुविधाओं तथा नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में डेंगू मरीजों की स्थिति, अस्पतालों में दवा व उपचार की उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं की जांच व संस्थागत प्रसव तथा समाज कल्याण योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने को कहा गया। बैठक में विधायक रमेश सिंह, डॉ. आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रजापति व डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह और सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.