बलिया: बाल विवाह के खिलाफ 533 छात्र-छात्राओं ने भरी हुंकार, दिलाई गई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

बलिया

बलिया अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 533 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने किया। इस दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन में जनपद की उन साहसी बालिकाओं के अनुभव भी साझा किए गए, जिन्होंने अपने बाल विवाह का विरोध कर उसे रुकवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य और सर्वांगीण विकास में बाधक है तथा इसे समाप्त करने के लिए जनसहभागिता और समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन (एचईडब्ल्यू) की जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह व पूनम राजभर, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर प्रिया सिंह, नीलम शुक्ला और हर्षवर्धन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सभी को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.