बागपत: जन विजय इंटर कॉलेज में अनूठे मेले का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाकर सीखे व्यापार और आत्मनिर्भरता के गुण

बागपत

बागपत जनपद के जन विजय इंटर कॉलेज, कुर्डी नंगल में विद्यालय प्रशासन की अनूठी पहल के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष मेले का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के जन विजय इंटर कॉलेज, कुर्डी नंगल में विद्यालय प्रशासन की अनूठी पहल के तहत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न सामग्रियों के स्टॉल लगाकर बिक्री की और व्यापार, लेन-देन, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक व्यवहार का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को किताबी शिक्षा के साथ-साथ समाज से जोड़ना, उन्हें जागरूक बनाना और व्यापारिक समझ विकसित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का प्रदर्शन किया।

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक प्रदीप कुमार, संजीव शर्मा, दीपेंद्र चौहान, पंकज मिश्रा, पूजा, रीना, विवेक तोमर, वीरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार और मुकेश कुमार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, इस तरह की व्यावहारिक गतिविधियां बच्चों को भविष्य के लिए आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.